Read in App


• Wed, 14 Jul 2021 1:06 pm IST


पुलिस ने चेकिंग में अवैध रोजिन पकड़ा


हल्द्वानी। वन विभाग के दो रेंजों की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 90 क्विंटल अवैध बिरोजा जब्त किया है। वन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वाहन भी कब्जे में लिया गया है। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक बागेश्वर से अवैध बिरोजा लेकर आ रहा है। छकाता और टांडा रेंज की संयुक्त टीम ने पत्थरचट्टा वन बैरियर पर ट्रक को रोककर जांच की। जांच में 40 ड्रम और 93 बैगों में 90 क्विंटल अवैध बिरोजा रखा था। टीम ने चालक से प्रपत्र मांगे, लेकिन वह प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाया। मामले में हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज में वन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर वाहन को मय माल के साथ छकाता रेंज परिसर में खड़ा कर दिया है। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए बिरोजा की कीमत करीब साढ़े छह लाख है। वाहन को पकड़ने वाली टीम में रेंजर नवीन रौतेला, अजय लिंगवाल आदि रहे।