Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 2 Jul 2022 12:48 pm IST


JK Tyre से बर्खास्त किए गए श्रमिकों ने सीएम धामी ने लगाई मदद की गुहार


'Laksar JK Tyre' से बर्खास्त किए गए श्रमिकों ने सीएम धामी से मदद की गुहार लगाई है।  बर्खास्त किये गए श्रमिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार, श्रमिक संदीप कुमार और ओमदत्त शर्मा ने बहाली के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी  और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन से गुहार लगाई है. श्रमिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि करीब दो माह पहले जेके टायर फैक्ट्री में श्रमिकों के बीच आपसी विवाद हो गया था, जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन ने 13 श्रमिकों को सस्पेंड और तीन को बर्खास्त करने की कार्रवाई की थी. इस मामले में एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन से वार्ता कर सभी श्रमिकों को बहाल कराने की बात कही गई थी. फैक्ट्री प्रबंधन ने सस्पेंड किये 13 श्रमिकों को तो बहाल कर दिया, लेकिन बर्खास्त किये गए तीन श्रमिकों को बहाल नहीं किया गया.