Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 9:33 am IST


मत्स्य बीजों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शोध करें वैज्ञानिक


पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के कुल सचिव डॉ. एके शुक्ला ने कहा है कि सफल मत्स्य पालन का आधार गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज हैं। उन्होंने मत्स्य वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि मत्स्य बीजों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नवीन शोध एवं प्रयास करें। शनिवार को राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय मत्स्य पालन कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। खेती के साथ किए जाने वाले सह व्यवसायों में मत्स्य पालन अतिरिक्त आय के लिए किसानों की पहली पसंद है। अधिष्ठाता कृषि डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि मत्स्य पालकों का योगदान देश की अर्थव्यवस्था में है।