Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Oct 2021 12:25 pm IST


आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सरकार के खिलाफ रैली


आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मांगों की अनदेखी से नाराज जिला मुख्यालय आक्रोश रैली निकाली। शहर के विभिन्न जगहों से रैली निकालते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
आंगनबाड़ी कर्मियों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने इस बार भी कैबिनेट में उनकी मांगों पर कोई प्रस्ताव नहीं लाया। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। संगठन की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का अपमान किया है। लेकिन उनका संगठन मांगें पूरी न होने तक आंदोलन पर जारी रखेगा।