चम्पावत: चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर-घर भाजपा, घर-घर भाजपा कार्यक्रम चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। शनिवार को नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। नगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनहित के कार्यों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर सत्ता पर काबिज करने की अपील की।