24 अगस्त को आयोजित कुमौड की प्रसिद्ध हिलजात्रा के लिए तैयारियां शुरु हो गई है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ हिलजात्रा पर्व मनाया जाएगा।
कुमौड़ में हिलजात्रा की तैयारियों के लिए स्थानीय युवा जुटे हुए हैं। समिति के अध्यक्ष कुंडल सिंह महर ने कहा कि हिलजात्रा मुख्य रुप से कृषि पर्व पर आधारित है। यह हर साल अगस्त माह में मनाया जाता है। बैल,हिरन,लखिया भूत सहित अन्य पात्र मुखौटों के माध्यम से मैदान में स्वांग रचकर लोगों को रोमांचित करते हैं। स्थानीय गोपू महर ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,विधायक मयूख महर,विधायक विशन सिंह चुफाल,विधायक फकीर राम,विधायक हरीश धामी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में त्रिलोक सिंह महर,यशवंत महर,कैलाश दिगारी,शेर सिंह बिष्ट,दीपक सिंह,गोपाल सिंह,सूर्या महर,विजय महर,नीरज महर,कुंडल सिंह,प्रकाश बिष्ट,बलराज सिंह महर,पवन महर जुटे हैं।