Read in App


• Sun, 21 Mar 2021 1:20 pm IST


चालक महासंघ की दून शाखा के अध्यक्ष बने अजय


देहरादून। राजकीय वाहन चालक महासंघ की दून शाखा के नवम अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में अजय प्रकाश तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को कराए गए चुनाव में अध्यक्ष के अलावा शिव कुमार को मंत्री, राजकुमार रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरजन सिंह राणा को उपाध्यक्ष, दिनेश भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षक पद पर रामानंद त्रिवेदी को मनोनीत किया गया। वहीं, 25 सदस्यों को कार्यकारिणी में जगह दी गई। चुनाव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनंतराम शर्मा, अखिल भारतीय चालक परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव संदीप मौर्य, महासंघ संरक्षक सबर सिंह रावत, उपाध्यक्ष पंकज भंडारी आदि की देखरेख में कराए गए।