Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Oct 2021 8:43 am IST


आपदा के बाद बचाव कार्य के दौरान मिले नौ शव


हल्द्वानी। Uttarakhand Disaster News : कुमाऊं में दो दिन की बारिश से मची तबाही के बाद बुधवार को मौसम साफ हुआ तो सेना, प्रशासन, स्वयं सेवी संगठन राहत व बचाव कार्य में जुट गए। इस बीच मलबे में दबे चम्पावत के छह व बागेश्वर में एक शव को निकाला गया। वहीं, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी दारमा घाटी में दो लोगों की बर्फ में दबकर मौत हो गई। इससे पूरे मंडल में प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई। मंगलवार देर शाम तक मृतकों की संख्या 40 ही थी। वहीं, नैनी झील का पानी लोवर माल रोड से नीचे आया है। हालांकि जलस्तर अभी भी खतरे के निशान 12 फिट से ऊपर ही बना हुआ है।