Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Mar 2023 6:02 pm IST

मनोरंजन

फिर आई दुखद खबर, टीवी शो शार्क टैंक इंडिया के जज अशनीर ग्रोवर का हुआ निधन


जाने माने बिजनेस मैन और टेलीविजन के रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया सीजन-1' के जज रहे अशनीर ग्रोवर पर इस समय में दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है। दरअसल, भारत पे एप के को फाउंडर के पिता अशोक ग्रोवर का निधन हो गया है।  इस बात की जानकारी खुद अशनीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर दी है।  साथ ही  उन्होंने पापा की याद में एक बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है।
आज बुधवार को अशनीर ग्रोवर ने अपने  आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता अशोक ग्रोवर की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'बाय पापा, आपसे बहुत प्यार करता हूं, स्वर्ग में पापाजी, बड़ी मम्मी, नाना जी और नानी जी का ध्यान रखना।' इसके साथ उन्होंने लिखा- 28 मार्च 2023 यानी मंगलवार को अशनीर के पिता का निधन हुआ।'