Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Feb 2023 7:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

मिलिट्री परेड से पहले गायब हो गए किम जोंग उन, 35 दिनों से नहीं आए हैं नज़र...


उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर से चर्चा में हैं। खबर है कि, बड़े पैमाने पर होने वाली मिलिट्री परेड से पहले किम जोंग गायब हो गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, इस हफ्ते उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में मिलिट्री परेड होना है। इसमें किम जोंग के शामिल होने की संभावना है। लेकिन पिछले 35 दिनों से वो कहीं भी नज़र नहीं आए हैं। खबर है कि, किम जोंग ने रविवार को हुई कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में भी शिरकत नहीं की। ये तीसरी बार है जब इस अहम बैठक से किम जोंग उन गायब रहे। ऐसे में अब उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा जोरों पर है। 

आठ फरवरी को कोरियाई पीपुल्स आर्मी की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। इस दिन देश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अब चर्चा है कि क्या किम जोंग इस परेड में शामिल होंगे या नहीं? बताते चलें कि, 2014 में सबसे ज्यादा 40 दिनों तक उन्हें किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं देखा गया था। साल 2021 के अंत में भी किम जोंग उन करीब 30 दिनों तक नहीं दिखे थे। मई 2021 और अप्रैल 2020 में भी किम जोंग लंबे समय तक गायब थे।