Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Dec 2021 4:55 pm IST


स्थानीय लोगों को किया गया साइबर ठगी के खिलाफ जागरुक


रुद्रप्रयाग: जिले में साइबर अपराध एवं ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनपद पुलिस ने स्थानीय लोगों से जागरूक रहने अपील की है। कहा कि लोग सतर्कता बरतें और बेवजह सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्ट के प्रति जागरूक रहें। ओटीपी बताने पर आपका बैंक एकाउंट खाली हो सकता है। अपनी और अपने परिजनो की फोटो, वीडियो या कोई भी जानकारी फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्यूटर, इंस्टाग्राम में पोस्ट करने में और प्रोफाइल और स्टेटस अपडेट करने में एक बहुत बड़ा जोखिम है। कभी भी गूगल पर ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर न खोजें। सीधे सम्बन्धित वेबसाइटों पर जाएं। कोई भी लिंक, क्लिक व एप डाउनलोड करते वक्त बहुत सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही आपके साथ धोखाधड़ी की वारदात को जन्म दे सकती है। अलग-अलग खातों के लिए हमेशा अलग आईडी/पासवर्ड का चयन करें।