Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 Aug 2021 12:41 pm IST


श्रीनगर के चलूड़ी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे में दबे मवेशी


प्रदेश में भारी बारिश से स्थिति भयावह बनी हुई है। कई जगह भूस्खलन ने लोगों की नींद उड़ा दी है। वहीं श्रीनगर के खिर्सू ब्लॉक के चलूड़ी गांव में भारी बारिश से भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 45 से अधिक बकरियां दो बैल और तीन गाय दब गए। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। प्रशासन का कहना है भूस्खलन से सिर्फ मवेशियों का नुकसान हुआ है और कोई जनहानि नहीं हुई है।