Read in App


• Mon, 3 May 2021 11:24 am IST


दिलीप कुमार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज


बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं होने के बाद एक्टर को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 98 साल के दिलीप कुमार के कुछ रेगुलर टेस्ट एंड हेल्थ चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। जहाँ उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। अब दिलीप कुमार ठीक हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है।