Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 May 2022 8:00 am IST


उत्तराखंड में मदरसों का होगा आधुनिकीकरण, सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी चलेंगी स्मार्ट कक्षाएं


देहरादून : उत्तर प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। सरकारी स्कूलों की तरह इनमें भी स्मार्ट कक्षाएं चलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में उत्तर प्रदेश की पहल से संबंधित प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर विश्लेषण कर मदरसों के आधुनिकीकरण को कदम उठाए जाएंगे।  उत्तराखंड में वर्तमान में 444 मदरसे संचालित हैं, जो मदरसा बोर्ड में पंजीकृत हैं। बदली परिस्थितियों में मदरसों के आधुनिकीकरण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वहां पढऩे वाले बच्चे भी सरकारी स्कूलों की तरह शिक्षा ग्रहण कर सकें। अब मुख्यमंत्री धामी ने जिस तरह के संकेत दिए हैं, उससे मदरसों के जल्द आधुनिकीकरण की उम्मीद जगी है।