Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Apr 2022 11:19 am IST


व्यापारियों ने किया निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन


उत्तरकाशी: नगरपालिका चिन्यालीसौड़ के सूलीठांग के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए व्यापार मंडल की निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन किया। यहां 30 अप्रैल को चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन व्यापारियों ने बैठक कर आम सहमति बनाते हुए विजेन्द्र कोहली को अध्यक्ष और धन सिंह महंत को महामंत्री चुना। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि अमित सकलानी ने पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर आभार जताया। सूलीठांग में तीसरी बार व्यापार मंडल का गठन हुआ है। चुनाव समिति ने इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया। कई दौर की बैठकों में चुनाव की तैयारी की गई। पूर्व व्यापार मण्डल अध्यक्ष दरम्यान सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई चुनाव समिति की बैठक में पूर्व में चुनाव की घोषणा हुई। इसमें 30 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित था। वहीं कार्यकारिणी में राजेन्द्र कुकरेती उपाध्यक्ष, एलम सिंह पंवार कोषाध्यक्ष, सुरेश सिंह चौहान मंत्री चुने गए। नवगठित कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प जताया।