Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Nov 2022 6:00 am IST


इन राशि के जातकों को होगा लाभ, कुछ राशियों को करना पड़ सकता है तनाव का सामना, पढ़िए अपना राशिफल


पंचांग के अनुसार आज 19 नवंबर, शनिवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। राशिफल के अनुसार आज सभी राशियों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ राशियों को आर्थिक व सम्पत्ति के मामले में लाभ मिलेगा तो कुछ राशि ऐसी भी हैं जिन्हें कुछ क्षेत्रों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार राहुकाल प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व होगा। इसके साथ भद्रा काल प्रात: 10:30 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं दैनिक राशिफल से कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शनिवार का दिन।

मेष 
जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ 
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य सुख मिलेगा।

मिथुन 
संतान या शिक्षा तनाव का कारण बन सकती है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क 
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह 
चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या
भागदौड़ रहेगी, लेकिन किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग रहेगा।

तुला 
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। भाई-बहन के कारण तनाव मिल सकता है। दांपत्य मामलों में मतभेद हो सकते हैं।

वृश्चिक
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान या शिक्षा के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु 
पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रचनात्मक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ 
अनचाही यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव हो सकता है। भागदौड़ रहेगी।

मीन
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।