Read in App


• Sat, 17 Jul 2021 9:14 am IST


यात्रियों की संख्या बढ़ी, 34 बसों का हुआ संचालन


रुद्रपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चे की आठ सूत्री मांगों पर प्रबंधन के साथ समझौता होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली, पंजाब और यूपी के लिए 34 बसों का संचालन हुआ। लंबे रूटों की बसों में सीटों के लिए यात्रियों में मारामारी रही। कई यात्रियों ने रुद्रपुर स्टेशन से यूपी रोडवेज की बसों में भी सफर किया। शुक्रवार सुबह बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें बृहस्पतिवार रात के समय यात्रा न कर सके यात्रियों की संख्या भी काफी रही। लंबे रूटों के यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण डिपो प्रबंधन को अतिरिक्त बसों का संचालन करना पड़ा। रोडवेज स्टेशन प्रभारी ब्रह्मानंद ने कहा कि यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण दिल्ली, पंजाब और यूपी के लिए रुद्रपुर डिपो से 34 बसें भेजी गईं। इधर संयुक्त मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह ने कहा कि 20 जुलाई तक प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की मांगेें पूरी किए जाने की संभावना है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।