Read in App


• Sun, 4 Apr 2021 6:24 pm IST


शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म


शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। जिसमे युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वही पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को एक युवती ने कोतवाली में तहरीर दी।

जाने कैसे हुई घटना

वह मूल रूप से उत्तरकाशी की रहने वाली है और देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसकी कई दिनों पूर्व फेसबुक के जरिये रंजीत चौहान नाम के युवक से दोस्ती हुई। उसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद अक्सर रंजीत कमरे में आने लगा। उसने बताया कि वह भी मूल रूप से उत्तरकाशी का रहने वाला है। रंजीत ने शादी का भरोसा दिलाते हुए कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पिछले कुछ दिनों से वह झगड़ा कर रहा था। जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। जब शादी न करने पर आत्महत्या करने की बात कही तो रंजीत ने कहा कि आत्महत्या कर ले, नहीं तो वह खुद जान से मार देगा। पुलिस ने आरोपित रंजीत चौहान को आइएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।