Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 7 Mar 2023 10:00 pm IST

राजनीति

राहुल पर भाजपा का पलटवार, “भारत की विदेश नीति पर आपत्तियां आपकी अल्प समझ का प्रमाण”...


ब्रिटेन के दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर केंद्र की भाजपा सरकार को लेकर बयान दे रहे हैं। वहीं अब राहुल के बयानों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। 

भाजपा ने गांधी पर चीन की प्रशंसा करते हुए विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल को दो टूक जवाब दिया। 

ठाकुर ने कहा कि, भारत के साथ विश्वासघात मत करो, राहुल गांधी जी। भारत की विदेश नीति पर आपत्तियां आपकी अल्प समझ का प्रमाण हैं, कोई भी उस झूठ पर विश्वास नहीं करेगा, जो आपने भारत के बारे में विदेशी धरती से फैलाया है।