Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Mar 2022 4:26 pm IST


मार्च के महीने में ही लोगों को झुलसाने लगी गर्मी


तीर्थनगरी देवप्रयाग में मार्च माह में ही गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। दिन में तेज गर्मी होने का असर यहां बाजारों पर भी दिखने लगा है। मार्च माह में ही यहां पारा 30 डिग्री से अधिक चले जाने पर लोगों में हैरानी भी बनी है। तीर्थनगरी में मार्च महीने में ही पारा 30 डिग्री के पार चले जाने से अचानक तेज गर्मी बढ़ गई है। इसके चलते यहां लगातार दो दिनों से संगम पर यात्रियों व पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देवप्रयाग तीर्थ में इस बार मार्च महीने में ही अचानक मौसम बदलने से लोग हैरान है। पिछले चार दिनों में ही यहां तापमान दस डिग्री बढ़ गया। दिन में तेज गर्मी का असर यहां बाजारों में दिखने लगा है। जिसके चलते यहां आवाजाही एकाएक कम हो गई है। वहीं देवप्रयाग संगम पर गंगा स्नान के लिए बाहरी क्षेत्रों से यात्रियों व पर्यटकों की भीड़ पूरे दिन उमड़ रही है। तेज गर्मी में गंगा के शीतल जल से स्नान में स्नान कर यात्रियों व पर्यटकों को काफी राहत मिल रही है।