Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Apr 2022 4:53 pm IST


आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान


चंपावत: विकास खंड बाराकोट में पश्चिम छीड़ा बीट में लड़ीधूरा के जंगल और लोहाघाट में गलचौड़ा के जंगलों में बीते चार दिनों से आग भड़की हुई है। आग से वन संपदा के साथ जंगली जानवरों को नुकसान हो गया है। लोगों को आरोप है कि वन विभाग आग को बुझाने में नाकाम हो गया है। आग से देवदार के सैकड़ों पेड़ और पशु पक्षी जलकर राख हो गए हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने कहा कि वनाग्नि को बचाना है तो प्रशासन और वन विभाग को पिरुल को नष्ट करना होगा। इधर वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि आग को बुझाने के पूरे प्रयास जारी हैं।