Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Sep 2023 3:23 pm IST


जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


अल्मोड़ा। नगर के दुगालखोला में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान तव एकेडमी के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण के जीवन से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने कान्हा बजाए बांसुरिया, ग्वाल बजाए मजीरा आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। वहीं महिलाओं ने भी राधा और कृष्ण का स्वांग रच धमाल मचाया। कार्यक्रम का संचालन संजय दुर्गापाल ने किया। वहां मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा, प्रधानाचार्य विनीता लखचौरा, चंपा दुर्गा, रीता दुर्गापाल, दीपा जोशी, रमा जोशी, भगवती जोशी, मंजू जोशी, रीता बिनवाल, विमला गुरुरानी आदि रहे।