Read in App

Surinder Singh
• Tue, 11 May 2021 10:42 am IST


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेत्री राजकुमारी गिरी और पूर्व पार्षद बिपिन सिंह राणा के निधन पर जताया शोक


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरी व नगर निगम देहरादून के पूर्व पार्षद व भाजपा युवा मोर्चा देहरादून के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे बिपिन सिंह राणा  के निधन पर गहरा  शोक व्यक्त किया है।  उन्होंने दोनों के असामयिक निधन को भाजपा की अपूर्णनीय क्षति बताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं  की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।