Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 23 Mar 2022 11:19 am IST


शराब के साथ इन चीजों का सेवन जहर से कम नही


माना जाता है कि शराब के साथ स्नैक्स खाने से शराब ज्यादा नुकसान नहीं करती और शराब को डाइजेस्ट करना आसान हो जाता है लेकिन शराब के साथ कुछ चीजें ऐसी हैं, जो नहीं खानी चाहिए। इन चीजों को शराब के साथ खाने से डाइजेशन खराब होने के साथ पेट की कई प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं-

काजू और मूंगफली- चखना में ज्यादातर लोग काजू और मूंंगफली खाते हैं लेकिन अल्कोहल ड्रिंक्स के साथ काजू और मूंगफली खाने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है। दोनों ही चीजों में कॉलेस्ट्रॉल होता है, जिससे भूख नहीं लगती. वहीं शराब पीने के बाद भारीपन महसूस होता है। इसके अलावा शराब के साथ सोडा या कोल्ड ड्रिंक मिलाकर पीने से शरीर में पानी की मात्रा कम होती है।  

मीठी चीजें - शराब के साथ कभी भी मीठा नहीं खाना चाहिए। इससे शराब का नशा डबल हो जाता है। इससे कई बार उल्टियां भी शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा मीठी चीजें शराब के जहर को और ज्यादा बढ़ाती हैं। मीठी चीजों से दूरी बनाकर रखेंं।

दूध/ दही- अल्कोहल के साथ दूध या दही साथ खाने-पीने का एक्सपेरिमेंट आपको भारी पड़ सकता है। इससे न सिर्फ एलर्जी का खतरा होता है। इससे शरीर पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या होती है। अल्कोहल के साथ दूध या दही लेना जहर के सामान है।