नैनीताल-आयुष किट से वंचित रही क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सांसद प्रतिनिधि ने आयुष किट वितरित की। गौरतलब है कि गत दिवस क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि उन्हें अब तक आयुष किट प्रदान नहीं की गई है, जबकि वह फ्रंटलाइन वर्कर हैं। यह जानकारी जैसे ही सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती के संज्ञान में आई तो उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर आयुष किट का वितरण करवाया। यहां मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदन गोस्वामी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरनजीत कौर, पूजा जोशी, रमा त्रिपाठी, दीपा मिश्रा, विमला चौधरी आदि मौजूद रहे।