Read in App


• Sun, 24 Jan 2021 5:36 pm IST


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं


देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ पर  प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।  राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं लोगों इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए, यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है।