Read in App


• Sun, 6 Jun 2021 1:16 pm IST


कांग्रेस की चुनावी रणनीति हुई तेज़, एक्टिव मोड पर है कांग्रेस


जैसे जैसे विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है वैसे वैसे कांग्रेस पार्टी भी चुनावी मोड़ में आदि दिखाई दे रही है।  पार्टी आलाकमान ने जहां उत्तराखंड में झारखंड की पहली बार की विधायक को सह प्रभारी बनाकर भेजा है। वही क्या उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी कोई बदलाव होने जा रहा है ? हालांकि अभी यह सब चर्चाएं हैं लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस में इस बात को लेकर चर्चाएं हैं कि  पार्टी आलाकमान चुनाव से पहले लगभग 12 राज्यों में प्रदेश इकाई को बदलने जा रही है। लेकिन इसमें उत्तराखंड का नाम है या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता बात सामने नहीं आई है।  हालांकि इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के दिल्ली दौरे पर जल्द जाने की भी संभावना है। वही माना जा रहा है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी दिल्ली जा सकते हैं।