Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 Aug 2021 10:45 am IST


रुद्रपुर डिपो से दिल्ली के लिए 13 बसें संचालित


कोरोना संक्रमण की रफ्तार  जैसे ही कम होने लगी वैसे ही  जिले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को रुद्रपुर डिपो से दिल्ली के लिए 13 बसें सुचारु रूप से चलने लगीं हैं।रोडवेज स्टेशन परिसर में सुबह से ही यात्रियों की भीड़भाड़ अधिक रही। दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्टेशन प्रभारी ब्रहमानंद ने बताया कि दिल्ली के लिए यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को भी दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण इस मार्ग पर 13 बसें संचालित की गईं। अभी डिपो की अनुबंधित बसों का संचालन दिल्ली मार्ग के लिए नहीं किया जा रहा है। सिर्फ डिपो हीअपनी बसों को दिल्ली भेज  रहा है।