Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 2:26 pm IST


स्व. बचन सिंह वन वाटिका का डीएम ने किया लोकार्पण


नागरिक मंच नई टिहरी से जुड़े लोगों की ओर से नई टिहरी नगर के संस्थापक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंबा स्व. बचन सिंह नेगी की स्मृति में निर्मित वन वाटिका का डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने लोकार्पण किया। नगर क्षेत्र में एक हक्टेयर भूमि में निर्मित वन वाटिका में बांज, देवदार, आंवला, तेजपत्ता, हरड़ा, अमलतास सहित अन्य कई प्रकार के प्रजाति के पौधे लगाए गए हैं। नागरिक मंच से जुड़े लोगों द्वारा तीन वर्ष पूर्व से उक्त वाटिका में पौधरोपण का कार्य करने के साथ ही वाटिका की देखाभाल भी की जा रही है। मंच के सदस्य जगजीत नेगी ने बताया कि वाटिका निर्माण में नगर पालिका और वन विभाग ने पूरा सहयोग किया है। वाटिका लोकार्पण के मौके पर ग्राम प्रधान बालमा- कोटी शैला नेगी ने डीएम का फूल माला से स्वागत किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि नई टिहरी नगर को बसाने में पूर्व प्रमुख स्व. बचन सिंह का अहम योगदान रहा है, उनकी याद में वन वाटिका का निर्माण किया गया है।