Read in App


• Sun, 23 May 2021 11:42 am IST


संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन युक्त नौ एंबुलेंस का बेड़ा तैयार


बागेश्वर-जिले में कोरोना के मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत प्रशासन ने कोविड मरीजों को अस्पताल में नौ ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस का बेड़ा तैयार किया है। विधायक चंदन राम दास, डीएम विनीत कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने शनिवार को जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस के बेड़े का शुभारंभ किया। डीएम ने बताया कि इनमें से बागेश्वर, गरुड़ और कांडा में दो-दो और कपकोट में तीन एंबुलेंसों का संचालन किया जाएगा। अन्य 10 एंबुलेंस भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैनात हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है।