Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 Aug 2021 3:28 pm IST


भाजपा सरकार ने जनता से किया एक भी वादा नहीं किया पूरा: प्रीतम


नरेंद्रनगर पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की। कहा भाजपा ने 2017 के चुनाव में प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है।प्रतिपक्ष नेता प्रतीम सिंह ने कहा डबल इंजन सरकार के राज में मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा नेताओं ने देश और प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाये, लेकिन आज एक भी पूरा नहीं किये।