Read in App


• Fri, 5 Feb 2021 7:30 am IST


नोटों की गड्डी का झांसा देकर ठगने वाले दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार


रूमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देखकर मथुरावाला निवासी एक व्यक्ति को ठगने वाले दो शातिरों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ठगी की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी शातिर ठग हैं और झांसा देकर कई लोगों को ठगा हैं।

थाना प्रभारी रायपुर दिलबर नेगी ने बताया कि तीन फरवरी को सुखदेव साहनी पुत्र योगेंद्र साहनी निवासी मथुरावाला नेहरू कॉलोनी ने थाने में शिकायत दर्ज की गई  थी। सुखदेव के अनुसार वह दो फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक डोईवाला में पैसे जमा करने के लिए गया और वहां उसे दो लोग मिले। बातचीत के दौरान दोनों ने उसे रूमाल दे दिया।

जिसमें उन्होंने 50 हजार रुपये की गड्डी होना बताया है। इसके बाद दोनों वह रूमाल दिया और सात हजार रुपये मांगे थे। सुखदेव दोनों के झांसे में आ गया और सात रुपये दे दिए थे। इसके बाद सुखदेव अंदर जला गया और रुमाल खोला तो उसमें कागज की गड्डी निकली थी। शिकयत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज आदि जांच के बाद मुखबिर की सूचना पर दोनों ठगों को चूना भट्टा के पास से गिरफ्तार किया गया है। ठगों की पहचान रजनीश कुमार निवासी ग्राम तलापुरी बिहार, हाल निवासी हरिकी पैड़ी हरिद्वार व शिव कुमार निवासी गायत्री मंदिर जिला सावर गुजरात ग्राम अमरपुर रुड़की के रूप में की गई है।