Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 14 Jul 2022 4:22 pm IST


देर शाम झमाझम बरसे मेघ, उमस से मिली राहत


इन दिनों मौसम के रूख में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भी दिन भर मौसम बदलता रहा। दिन में चटख धूप खिली रहीं। देर शाम आसमान में घने बादलों के बीच एकाएक झमाझम बारिश हुई। इधर दिन में कई बार मौसम का मिजाज बदलने से इसका विपरीत असर लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोग तेजी से बीमारी की चपेट में आ रहे है।

बुधवार को दिन में चटख धूप खिलने से पारा भी 30 के करीब पहुंच गया। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में धीरे-धीरे घने बादलों का जमवाड़ा लग गया। देर शाम एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। लेकिन एकाएक बारिश होने से बाजार पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों के अंदर और इधर उधर भागते नजर आए।