Read in App


• Sun, 18 Apr 2021 12:44 pm IST


शातिर व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बन 62 हजार निकाले


देहरादून के नेहरू काॅलोनी से एक ठगी का मामला सामने आया हैं। जिसमें एक शातिर व्यक्ति ने बैंक मैनेजर बनकर एक व्यक्ति के खाते से 62 हजार रुपये निकाल लिए  हैं। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

जाने पूरा मामला


अजबपुरकलां नेहरू कॉलोनी निवासी रविंदर सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की धर्मपुर शाखा और कारपोरेशन बैंक की धर्मपुर शाखा में बैंक खाते हैं। 

20 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताया। शातिर ने उनसे कहा कि आपका खाता बंद होने वाला है। खाते को चालू रखने के लिए इसे आधार से लिंक करना पड़ेगा। ऐसे में आरोपित ने आधार कार्ड नंबर ओटीपी नंबर पूछ लिया। कुछ देर बाद रविंदर सिंह के दोनों खातों से 62 हजार रुपये की निकासी हो गई। पीडि़त ने बताया कि रात एक बजे खाते से रकम निकासी का मैसेज आया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।