Read in App


• Wed, 31 Mar 2021 8:36 am IST


पेयजल मंत्री ने ढोलकर बजाकर कार्यकर्ताओं को नचाया


पिथौरागढ़-जिले में होली की धूम मची है। होल्यारों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। महिला होल्यारों के साथ ही पुरुष होल्यारों की टोली गली-गली जाकर होली गायन कर रही है।रविवार को पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां बैठकी और खड़ी होली गायन हुआ। पेयजल मंत्री चुफाल ने ढोलक तो भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने ढपली बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ होली गायन किया।