Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Jul 2023 11:40 am IST


घर में मंडराती मक्खियों ने नाक में दम कर दिया है ? इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत


बारिश के मौसम में गंदगी सबसे ज्यादा होती है। सड़क पर जमा कीचड़ और बारिश का पानी ढेर सारी बीमारियां लेकर आता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई करना जरूरी रहता है। लेकिन कई बार बारिश के मौसम में साफ-सफाई के बाद भी घर में मक्खियां घुस जाती हैं। जो बाहर निकलने का नाम ही नहीं लेती। बीमारियों को यहां से वहां बड़ी ही आसानी से पहुंचाने वाली इन मक्खियों को घर से भगाना बहुत जरूरी होता है। लेकिन बहुत सारे घरों में जहां छोटे बच्चे होते हैं वहां केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से मक्खियों को खत्म कर सकती हैं। जिससे कि घर में बीमारियों की आवाजाही ना हो पाए।

तेजपत्ता और कपूर- घर के जिस कोने में मक्खियां ज्यादा लग रही हैं, वहां पर कपूर और तेजपत्ता को मिलाकर जला दें। इसकी तेज महक से मक्खियां और छोटे कीड़े दोनों ही भाग जाएंगे। 

तुलसी और पुदीना- तुलसी की सूखी पत्तियां और पुदीना की सूखी पत्तियों को मिलाकर पाउडर बना लें। आप चाहें तो ताजी पत्तियों को पैन में ड्राई करके पाउडर बना सकती हैं। अब इसे पानी में घोल बना लें और मक्खियां लगने वाली जगह पर स्प्रे करें। ये बिल्कुल कीटनाशक के तरह काम करता है और मक्खियां भगाता है।

वीनस फ्लाई ट्रैप - मक्खियां भगाने के लिए ये आइडिया भी कारगर हो सकता है। घर में गमले में छोटा पौधा वीनस फ्लाई ट्रैप का लगाएं। ये पौधा छोटे कीड़े-मकोड़े, मच्छर, मक्खियों को खा जाता है। आप इन पौधों को घर के अंदर रख लें। जैसे ही इसकी पत्तियों में पर मक्खियां बैठेंगी पत्तियां इसे दबोच लेंगी।

बनाएं फ्लाई ट्रैप- एप्पल साइडर विनेगर में लौंग का पाउडर मिलाकर स्प्रे बना लें और जिन जगहों पर मक्खियां ज्यादा बैठ रही हों। वहां स्प्रे कर दें। ये मक्खियों को भगाने में मदद करेगा।