Read in App


• Tue, 29 Jun 2021 5:21 pm IST


सेवादल ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा


नैनीताल-कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन की प्रति तहसील कर्मी को सौंपी। कांग्रेस सेवा दल के अतिरिक्त मुख्य संगठक राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था बहुत ही खराब हालत में पहुंच गई है। कोरोना काल में तो स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। देश में रोजमर्रा की जरूरतों तथा खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छूते जा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, महिला जिला अध्यक्ष विमला जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जीवन कबडवाल, खुशाल सिंह मेहता, महेश चंद्र कबडवाल, किशन आर्य, बिंदुखत्ता कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी आदि शामिल थे।