सिक्किम में प्रजनन दर को बढ़ावा देने के लिए सीएम प्रेम सिंह तमांग ने अहम फैसला किया है। सीएम ने कहा कि, महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके नवजात बच्चों की देखभाल के लिए निशुल्क सहायिका दी जाएगी।
राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमांग ने कहा कि, उनकी सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि, 40 साल या इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को भर्ती किया जाए जिन्हें महिला सरकारी कर्मचारियों के घरों पर एक साल के लिए उनके नवजात बच्चों की देखभाल के लिए तैनात किया जाए।
तमांग ने कहा कि, सिक्किम में स्थानीय मूल आबादी में प्रजनन की कम दर चिंता का गंभीर मामला है हमें इस प्रक्रिया को पलटने के लिए वह सब कुछ करना चाहिए, जो हमारे बस में है।