सुरक्षाबलों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पड़ने वाले बीजबेहाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी ने सुरक्षाबलों से बचने के लिए गोली भी चलाई, लेकिन वह पकड़ा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर बीजबेहाड़ा में एक नाका लगाया। पुलिस को खबर मिली थी कि एक आतंकी बीजबेहाड़ा में एक विशेष जगह पर आने वाला है। नाका पार्टी ने संदिग्ध तत्वों की निगरानी शुरू कर दी। रात करीब आठ बजे नाका पार्टी ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। उक्त युवक ने जैसे ही नाका देखा कि वह पीछे मुड़ कर भागने लगा।