Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 7:58 am IST


भारतोली में फिर आया मलबा, दो घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग


चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को दो घंटे से अधिक वक्त तक बंद रहा। भारतोली के पास मलबा आने के कारण सड़क बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंपावत जिले में पांच सड़कें अभी बंद पड़ी है। भारतोली के पास सुबह 7.20 बजे अचानक काफी मलबा आ गया। दो जेसीबी के जरिये इस मलबे को 9.35 बजे हटाया जा सका। इसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो सकी।