Read in App


• Sun, 4 Jul 2021 10:06 am IST


प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रर्दशन


मूनाकोट/धारचूला (पिथौरागढ़)। जिला प्रधान संगठन ने 12 सूत्री मांगों के लिए ब्लॉक मुख्यालय में धरना, प्रदर्शन किया। प्रधानों ने सरकार की ओर से मांग न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रधान संगठन के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय मूनाकोट में प्रधानों ने शनिवार को धरना, प्रदर्शन किया। प्रधानों ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से 2500 रुपये वसूलने का विरोध किया। प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय मूनाकोट में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।