Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 24 Jul 2022 8:00 pm IST


उत्तराखंड में जारी रहेगी मानसूनी गतिविधि, जुलाई की विदाई के साथ बदलेगा मौसम


हल्द्वानी : उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां आगे भी जारी रहने वाली हैं। कुमाऊं में अगले तीन दिन अनेक जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे।  मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में 24 व 25 जुलाई को अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल सकती है। कहीं कहीं एक-दो दौर की तीव्र वर्षा भी होने की संभावना रहेगी।26 जुलाई को पिथौरागढ़ जिले में वर्षा मे कमी आने व जबकि ऊधम सिंह नगर जिले में वर्षा में वृद्धि होने की संभावना है। अगले दिन यानी 27 जुलाई को समूचे कुमाऊं में वर्षा में कमी देखने को मिल सकती है। 28 जुलाई से वर्षा में फिर से तेजी आने की संभावना है।