Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Nov 2022 5:05 pm IST


नगर आयुक्त ने लोगों से की निकटतम कूड़ाघर में कूड़ा डालने की अपील


नैनीताल ( हल्द्वानी ) : सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते रविवार को भी सफाई नहीं हुई। नगर निगम के अधिकारी छुट्टी के बाद भी दिन भर प्राइवेट वाहन किराए पर लेकर कूड़ा घरों को खाली कराते रहे। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी ठप होने के कारण अब लोगों के घरों में ही कूड़ा सड़ने लगा है। अब लोग सड़क या खाली प्लाटों में कूड़ा डाल रहे हैं। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह हड़ताल तक नगर निगम का सहयोग करें। अपने घर का कूड़ा निकटतम कूड़ा घरों में डालना सुनिश्चित करें। कहा कि इन कूड़ा घरों को नगर निगम प्रतिदिन साफ कराएगा।सफाई कर्मियों के चार संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर नौ सूत्री मांगों के लेकर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण रविवार को भी शहर में नालियों, सड़कों और गलियों की सफाई नहीं हुई। सफाई कर्मियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन का संचालन भी पूरी तरह बंद कर दिया है।रविवार को छुट्टी के बावजूद नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय नगर निगम के अधिकारियों के साथ सफाई कराने पहुंचे।