Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 1:30 pm IST


ढोल-दमाऊं के साथ आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला


कोविड सर्वे के बदले एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि न मिलने से गुस्साई आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर चली गई हैं। उन्होंने प्रोत्साहन राशि के बदले मासिक मानदेय देने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर आजाद मैदान में प्रदर्शन किया। उधर, बड़कोट तहसील मुख्यालय में ढोल-दमाऊं के साथ जुलूस निकाला। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ता यूनियन उत्तरकाशी के आह्वान पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता आजाद मैदान के रामलीला मंच पर एकजुट हुईं। यहां उन्होंने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर धरना दिया। यूनियन की जिलाध्यक्ष सरिता जोशी ने कहा कि कोरोना महामारी में आशाओं ने जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई।