डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब नया प्लान तैयार किया है। जिसमें कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे। जहां पर प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में डेंगू रोकथाम के लिए प्लान बनाया गया है। प्रत्येक घर में स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम की टीमें लार्वा नष्ट के लिए जाएंगी।
जिला | कुल | डेंगू मामले मौत |
देहरादून | 655 | - |
हरिद्वार | 191 | 13 |
नैनीताल | 144 | - |
पौड़ी | 99 | - |
ऊधमसिंहनगर | 24 | - |
अल्मोड़ा | 03 | - |
बागेश्वर | 02 | - |
चमोली | 08 | - |
रुदप्रयाग | 04 | - |
कुल | 1130 | 13 |