पंजाब के सीएम भगवंत मान को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के सीएम मान की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान को पेट में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने कई टेस्ट किए और उन्हें इंफेक्शन बताया गया है। फिलहाल अभी मान अस्तपाल में भर्ती हैं, और इलाज जारी है।