Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 28 May 2023 8:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

आज से अगले दो दिन नाइजीरिया दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति के शपथ समारोह में होंगे शामिल...


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले तीन दिन नाइजीरिया यात्रा पर रहेंगे। यहां वो पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र के नियुक्त राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे। 

रक्षा मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह अबुजा के ईगल स्क्वायर में 29 मई को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय रक्षा मंत्री नाइजीरिया के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से 28 मई को को आयोजित एक समारोह के दौरान मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यह तीन दिवसीय यात्रा किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी। 

बता दें कि, रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और पश्चिमी अफ्रीका के बीच दोस्ती को मजबूत करेगी। राजनाथ सिंह के साथ इस यात्रा में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा पीएसयू के शीर्ष अधिकारी भी रहेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि, उपकरणों और प्लैटफॉर्म की पहचान करने के लिए नाइजीरिया के उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।  

बताते चलें कि, नाइजीरिया में करीब 50,000 भारतीय समुदाय रहते हैं। अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।