Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Sep 2024 4:54 pm IST


विल्सन के 100 साल पुराने लोकगीत को नरेंद्र सिंह नेगी ने दी आवाज, प्रेम कहानी से जुड़ा है गाना


उत्तरकाशी : लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने हर्षिल के राजा के नाम से मशहूर फ्रेडरिक विल्सन के बेटों और दो गढ़वाली लड़कियों की प्रेम कहानी पर एक पुराने लोकगीत को अपनी आवाज दी है। यह गीत करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है। लोकगीत को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ब्रिटिश शिकारी और सेना से भागे फ्रेडरिक विल्सन 1840 में हर्षिल आए थे। उन्हें यह जगह इतनी पसंद आई थी कि वे यहीं बस गए। उन्होंने यहां दो स्थानीय लड़कियों से शादी की थी, जिनसे उन्हें तीन बेटे हेनरी, नाथू और चार्ल्स विल्सन हुए। इतिहास में फ्रेडरिक विल्सन और उनके तीन बेटों के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। विल्सन को प्रसिद्ध लेखक रस्किन बाॅन्ड की कई लघु कथाओं में जगह मिली है। उनकी एक कहानी विल्सन के भूत पर भी है। धराली और हर्षिल के चरवाहे कभी कभार एक लोकगीत सुनाया करते थे। नाथू विल्सन और रूढ़ा-गोदावरी शीर्षक वाला ये गीत लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को अपने एक मित्र राजू गुसाईं से मिला, जिसे उन्होंने गाने का फैसला किया।