Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Apr 2023 9:37 am IST

नेशनल

रामनवमी जुलूस निकालने पर कई राज्यों में हिंसा, बंगाल-बिहार के बाद अब झारखंड में आगजनी और उपद्रव...


रामनवमी के त्यौहार को बीते आज भले ही दो दिन हो गए हों लेकिन रामनवमी के जुलूस पर हिंसा अब एक दो राज्य तक सीमित नहीं है बल्कि ये अब धीरे-धीरे अन्य राज्यों तक फैल रही है। 

पहले बंगाल-बिहार में हिंसा की शुरुआत हुई वहीं अब धीरे-धीरे भारत के अन्य राज्यों में भी फैल रही है। जानकारी के मुताबिक, 31 मार्च को झारखंड के जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में रामनवमी के जुलूस का कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव किया। लोग सड़को पर उतरकर टायर जलाने लगे और पुलिस की गाड़ियों भी तोड़ दी। 

इधर, रामनवमी के जुलूस को रोकने के बाद लोग भड़क गए और बाटा चौक में हनुमान चालीसा का जाप करने लगे। इसी के साथ उन्होंने रेलवे फाटक के ऊपर रेलवे ब्रिज को जाम किया। हिंसा के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गयी। हिंसा की सूचना मिलते ही एसपी और डीएम समेत कई अधिकारी रात तक मौके पर मौजूद रहे। भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। 

जानकारी के मुताबिक, बंगाल, बिहार और झारखंड के अलावा गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर और बिहार के सासाराम नालंदा में रामनवमी के जुलूस को लेकर हिंसा हुई। इन जगहों पर पत्थरबाजी के साथ आग भी लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार भी की।