Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Sep 2021 12:00 am IST

जन-समस्या

भाकियू ने इस दिन किया भारत बंद का आह्वान


हरिद्वार के लक्सर में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत केंद्र सरकार पर कई हमले किए। राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक तीनों कृषि बिल वापस नहीं होंगे, आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को वोट पर चोट देना ही होगा।